कार्यक्रम की शुरुआत विज्ञान प्रदर्शनी से हुई, जिसमें छात्रों को 'फूड एंड हेल्थ' विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। बच्चों को बताया गया कि संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वच्छता का जीवन में क्या महत्व है। प्रदर्शनी में भोजन से जुड़ी विभिन्न वैज्ञानिक जानकारियों को मॉडल और पोस्टर के माध्यम से सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया, जिससे बच्चों को आसानी से समझ में आया।
क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रेम कुमार, द्वितीय स्थान सृष्टि कुमारी, तृतीय स्थान पर कृष्ण कुमार पर सफलता पाई जिन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इसके अलावा सौर विज्ञान के रहस्यों से भी छात्रों को परिचित कराया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से सौरमंडल के रहस्य, सूर्य की बनावट, ऊर्जा निर्माण प्रक्रिया और सौर ऊर्जा के उपयोग पर आधारित एक शैक्षिक फिल्म प्रदर्शित की गई। छात्र-छात्राओं ने इस दौरान विभिन्न सवाल पूछे और वैज्ञानिकों से उत्साहपूर्वक चर्चा की।
कार्यक्रम के दौरान विज्ञान पर आधारित क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें विद्यालय के विभिन्न वर्गों के छात्रों ने भाग लिया। क्विज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रथम स्थान पर प्रेम कुमार, द्वितीय स्थान सृष्टि कुमारी, तृतीय स्थान पर । प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल के विज्ञान शिक्षक कृष्ण कुमार यादव एवं प्रधानाचार्या कविता नंदिनी के द्वारा संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस सम्मान से छात्रों में विज्ञान के प्रति रुचि और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि देखी गई।
विद्यालय के विज्ञान शिक्षक श्री कृष्ण कुमार यादव ने विज्ञान केंद्र की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियाँ छात्रों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने में अत्यंत सहायक होती हैं। साथ ही उन्होंने टीम का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विज्ञान केंद्र की टीम, विद्यालय के शिक्षकगण तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

No comments: