बताया गया कि राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद के निर्देशानुसार नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के सहमति के उपरान्त, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र प्रसाद विद्यार्थी ने बिहार प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल के परामर्शानुसार राष्ट्रीय जनता दल, बिहार (पंचायती राज प्रकोष्ठ) का प्रदेश/जिला सचिव के पद पर आभास चंद्र असीम सत्र (2022-2025) के लिए मनोनीत किए गए. आभास चंद्र असीम मुरलीगंज निवासी हैं.
मौके पर उपस्थित रामकृष्ण मंडल, शैलेंद्र वार्ड पार्षद, मिलन जी, रविंद्र यादव , प्रमोद शर्मा, मुकेश यादव, गौतम यादव और अनेक राजद कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी बधाइयां दी वहीं उन्होंने कहा कि इससे पार्टी के संगठन को मजबूती मिलेगी. साथ ही साथ राजद पंचयती राज प्रकोष्ठ को मजबूत एवं संगठित करने में आप महती भूमिका का निर्वहन करेंगे।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 28, 2025
Rating:


No comments: