पूर्व मंत्री डॉ रेणु कुशवाहा ने किया बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र में दौरा

बिहार सरकार की पूर्व मंत्री डॉ रेणु कुशवाहा बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत बिहारीगंज, मोहनपुर, पड़रिया, राजगंज शेखपुरा आदि क्षेत्रों का दौरा कर लोगों से मिली और उनका हाल-चाल जाना।

 इस दौरान वे आमजन की समस्याओं से भी अवगत हुई तथा उसे दूर करने का भरोसा दिलाया। इसके अलावे वे गत दिनों दिवंगत हुए सामाजिक कार्यकर्ताओं तथा जनप्रतिनिधियों के परिजनों से भी मिलकर उन्हें सांत्वना दिया तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

ज्ञात हो कि बिहारीगंज के समाजसेवी सह जनवितरण प्रणाली के मालिक सीताराम चौधरी उर्फ सीतो चौधरी तथा बिहारीगंज प्रखंड की पूर्व प्रमुख माधुरी शाहा का निधन हो गया था। वे उनके परिजनों से भी मिली तथा पूरी जानकारी प्राप्त कर दिवंगत स्वजन से कहा कि मरना जीना इस संसार का नियम है। जो जन्म लिया है उसका जाना भी निश्चित है। इसलिए इस सत्य को हर मनुष्य को स्वीकार करना ही होगा। 

वहीं साथ चल रहे मधेपुरा लोकसभा के प्रत्याशी रह चुके विजय कुमार सिंह ने भी उनके परिजनों से मिलकर हाल समाचार जाना तथा मृतक की आत्मा की शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना किया तथा मृतक के तेलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया। 

इस मौके पर पड़रिया पंचायत के पूर्व मुखिया पिंटू मेहता, बिहारीगंज पंचायत के पूर्व मुखिया विपिन कामती, रामगंज पैक्स अध्यक्ष नीरज कुमार मेहता के अलावा डॉक्टर अरविंद कुशवाहा, राहुल कुमार राणा, शिक्षक संजय कुमार साहा, तुलसिया पंचायत के पूर्व मुखिया शैलेंद्र यादव, आनंदी मेहता, केशव यादव समेत अन्य भी थे।

(रिपोर्ट: रानी देवी)

पूर्व मंत्री डॉ रेणु कुशवाहा ने किया बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र में दौरा पूर्व मंत्री डॉ रेणु कुशवाहा ने किया बिहारीगंज विधानसभा क्षेत्र में दौरा Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 01, 2025 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.