मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड क्षेत्र के जवाहर हाई स्कूल रामनगर बेला के रिटायर्ड एचएम व रामनगर महेश निवासी 85 वर्षीय शिक्षाविद् गिरिजानंद ठाकुर बच्चन का निधन मंगलवार को पूर्वाह्न 9•20 बजे हो गया।
दिवंगत गिरिजानंद ठाकुर बच्चन सेवानिवृत्त एचएम, जवाहर हाई स्कूल रामनगर बेला में वर्षों तक कार्यरत रहे। दिवंगत गिरिजानंद बाबू 2003 ईस्वी में जवाहर हाई स्कूल रामनगर बेला से सेवानिवृत्त हुए। हिंदी साहित्य के प्रकांड विद्वान के साथ ही नाटककार गिरिजानंद बाबू शिक्षक व छात्रों के बीच जीएनटी ( गिरिजा नंद ठाकुर) के नाम से मशहूर थे। उनका असामयिक निधन मंगलवार सुबह 9.20 बजे में प्रखंड क्षेत्र के रामनगर महेश स्थित निजी आवास पर हो गया। वे तकरीबन 85 वर्ष के थे। पिछले कुछ माह से अस्वस्थ चल रहे थे। ये अपने पीछे दो पुत्र व चार पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए। उनके बड़े पुत्र हिन्दुस्तान हिन्दी दैनिक के संवाददाता आशीष ठाकुर व छोटे पुत्र पूर्णियां जिले के एसबीआई शाखा मधुबनी में ब्राच मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। इनके निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधि समेत आसपास के लोग व एवं इनके द्वारा पढाए गए सैकड़ो लोग इनके अंतिम दर्शन के लिए रामनगर महेश स्थित निजी आवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया। इनके असामयिक निधन पर जवाहर हाई स्कूल रामनगर बेला,आर्दश मध्य विद्यालय रामनगर महेश और कन्या प्राथमिक विद्यालय रामनगर महेश में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन रखकर इन्हें श्राद्धांजलि अर्पित की गई।
दिवंगत गिरिजानंद बाबु का अंतिम संस्कार पैतृक गांव रामनगर महेश में सैकडों लोगों की उपस्थिति के बीच हुआ। मुखाग्नि ज्येष्ठ पुत्र पत्रकार आशीष ठाकुर ने दी। इनके निधन पर पूर्णियां के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव, छत्तीसगढ से राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन, प्रमुख सिंधी सूर्य, प्रमुख प्रतिनिधि अरुण कुमार सिंह यादव, उपप्रमुख नगीना देवी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इलाके में शिक्षा का अलख जगाने वाले गिरिजानंद बाबु के निधन से इलाके के लोगों को अपूरणीय क्षति हुई है।
इनके निधन पर छोटे भाई केएन ठाकुर, जयचंद्र झा, बिमलचंद्र झा, विजयचंद्र झा, सुजयचंद्र झा, नारायण झा, अरुण कुमार झा, मानस झा, प्रो अजीत झा, भैरवानंद ठाकुर, उमाशंकर चौधरी, संजय ठाकुर, राजीव लोचन ठाकुर, अभेदानन्द ठाकुर, ललित मिश्रा, नटबर मिश्रा, संजीव उर्फ हीरो ठाकुर, रमण ठाकुर, पत्रकार बैद्यनाथ प्रसाद, देवेश झा, देवानंद झा, कुमुदानंद ठाकुर , प्रकाश चन्द्र झा, प्रणव झा, रतीश झा, अखिलेश झा आदि मुख्य रूप से मौजूद थे।
(रिपोर्ट: मीना कुमारी)
रिटायर्ड एचएम 85 वर्षीय शिक्षाविद गिरिजानंद ठाकुर पद्मानंद का निधन
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 31, 2024
Rating:
No comments: