सर्वप्रथम सुपौल-मधेपुरा बॉर्डर पर विशेष बस में आए अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात जिला अतिथि गृह में विशेष दल का स्वागत किया गया। बी.एन मंडल आउटडोर स्टेडियम, मधेपुरा में मुख्य स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस क्रम में अतिथियों का मोमेंटो से स्वागत करते हुए जिला पदाधिकारी, मधेपुरा तरनजोत सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि एशियन हॉकी चैंपियनशिप (महिला) 2024 में भारत सहित चीन, जापान, दक्षिण कोरिया मलेशिया एवं थाईलैंड के देश भाग ले रहे हैं। विश्व के सबसे पुराने खेलों में से हॉकी एक है और भारत के खेल इतिहास में हॉकी खेल विद्या की महत्वपूर्ण भूमिका रही है हॉकी के जादूगर के नाम से विख्यात मेजर ध्यानचंद के नाम से राष्ट्रीय खेल दिवस 29 अगस्त को हर वर्ष मनाया जाता है। एशियन हॉकी चैंपियनशिप महिला 2024 प्रतियोगिता के पूर्व आयोजित इस गौरव यात्रा के विशेष दल का मैं मधेपुरा जिला की ओर से अभिनंदन करता हूं। आशा करता हूं कि इस हॉकी गौरव यात्रा से मधेपुरा जिले के छात्र-छात्राएं/खिलाड़ी प्रोत्साहित होकर अन्य खेलों के अतिरिक्त हॉकी के क्षेत्र में जिला के साथ-साथ देश का भी नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर बी.एन. मंडल आउटडोर स्टेडियम में गौरव ट्रॉफी के डिस्प्ले के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बच्चियों को स्पोर्ट्स किट देकर प्रोत्साहित किया गया। साथ ही विशेष बस में आए अतिथियों के द्वारा हॉकी पासिंग द बॉल कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया एवं सेल्फी पॉइंट पर ग्रुप फोटोग्राफी करके हौसला अफजाई की गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार सिंह,सहायक सहायक समाहर्ता सुश्री कृतिका मिश्रा, अपर समाहर्ता विभागीय जांच सुशील कुमार मिश्रा, अपर समाहर्ता आपदा मुकेश कुमार, निदेशक डीआरडीए पुरुषोत्तम तिवारी, अनुमंडल पदाधिकारी संतोष कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रवेंद्र भारती, जिला परिवहन सह खेल पदाधिकारी निकिता कुमार, जिला अल्पसंख्यक कल्याण पदाधिकारी चंदन कुमार जिला पंचायती राज्य पदाधिकारी पंकज कुमार घोष, निदेशक सामाजिक सुरक्षा यशस्वी,कला संस्कृति पदाधिकारी अमरपाली, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद तान्या कुमारी, निजी विद्यालय संघ सह कबड्डी संघ के अध्यक्ष किशोर कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी गम्हरिया प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मधेपुरा शारीरिक शिक्षा शिक्षक अरुण कुमार, विमल कुमार भारती, अमरेंद्र कुमार अमर, कैलाश कुमार कौशल, अनिल कुमार, विनय कुमार सिंह, गुलशन कुमार, प्रवीण कुमार, प्रेम कुमार, रत्नेश कुमार, संतोष कुमार बालकृष्ण कुमार, गौरी गौरी शंकर कुमार, निशु कुमार सिन्हा,चंदन कुमार,अमित कुमार आनंद, जय भारती, प्रेमलता कुमारी, सोनी राज एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारीगण, शारीरिक शिक्षा शिक्षक, खेल संघ के खिलाड़ी एवं वॉलिंटियर्स तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

No comments: