गणेश चतुर्थी के त्योहार के अवसर पर शहर में गणपति मूर्ति विसर्जन के लिए एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया। यह शोभायात्रा, जो शहर की प्रमुख सड़कों से होकर गुजरी, एक धार्मिक और सांस्कृतिक उत्सव का रूप ले चुकी थी और इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों ने भाग लिया।शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के प्रमुख गणेश मंदिर से हुआ, जहां विभिन्न श्रद्धालुओं ने अपनी-अपनी गणपति मूर्तियों को सजाया था।
बुधवार को विधि-विधान वैदिक मंत्रोच्चारण, हवन-पूजन के उपरांत आकर्षक झांकी व गाजे-बाजे ढोल नगारे के साथ गणपती बप्पा की शोभा यात्रा निकाली गई। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ शामिल रहे। मंदिर परिसर से गणपती बप्पा सहित रिद्धि- सिद्धि की प्रतिमा के साथ श्रद्धालुओ ने भव्य शोभायात्रा निकालकर शहर के गोलबाजार, काशीपुर, गौशाला चौक, महावीर चौक, दुर्गा स्थान चौक, मिड्ल चौक होते हुए प्रतिमा विसर्जन को गया। इस बीच गणपती बप्पा मोरया के जयघोष से पूरा शहर भक्तिमय वातावरण कायम रहा। श्रद्धालुओ में उत्साह का माहौल उत्पन्न रहा। श्रीगणेश महोत्सव पूजा समिति के सदस्यो ने बताया कि पांच दिवसीय महोत्सव संपन्न हो गया।
शोभायात्रा के अंत में, गणपति मूर्तियों को शहर के प्रमुख विसर्जन स्थल पर ले जाया गया। यहां पर विशाल जलाशय के किनारे, भक्तों ने श्रद्धापूर्वक मूर्तियों का विसर्जन किया और गणपति बप्पा की विदाई के साथ ही, अगली वर्ष फिर से जल्दी लौटने की प्रार्थना की। विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था और स्वच्छता की विशेष व्यवस्था की गई थी, ताकि आयोजन सुचारु रूप से सम्पन्न हो सके।आयोजकों ने इस शोभायात्रा के सफल आयोजन पर सभी सहभागी भक्तों और दर्शकों का धन्यवाद किया और साथ ही, यह भी सुनिश्चित किया कि पर्यावरण की सुरक्षा का ध्यान रखा जाए।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए मजिस्ट्रेट सह बीएओ राजेश कुमार चौधरी, थानाध्यक्ष अजीत कुमार, एसआई बबलु कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी दल बल के साथ शामिल रहे।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 11, 2024
Rating:


No comments: