मधेपुरा के टीपी कॉलेज में राजनीति विज्ञान विभाग के विद्वान शिक्षक रहे डॉ. के. एन. ठाकुर का निधन हो गया। वे 94 वर्ष के थे। प्रो. ठाकुर ने एचएस कॉलेज उदाकिशुनगंज से वाइस प्रिंसिपल के रूप में शिक्षण यात्रा शुरू की। बाद में वे टीपी कॉलेज मधेपुरा आ गए। प्रो. ठाकुर कोशी और सीमांचल के कई शिक्षण संस्थान के अध्यक्ष, संस्थापक सदस्य रहते हुए शिक्षा का अलख जगाया। वे पूर्व शिक्षा मंत्री, पूर्व सांसद, पूर्व कुलपति डॉ. महावीर प्रसाद यादव के काफी करीबी रहे। शैक्षणिक संस्थान खोलने वाले कीर्ति नारायण मंडल के साथ उन्होंने कई कॉलेजों के स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
उनके निधन से क्षेत्र में मायूसी व्याप्त है। जानकारी दी गई कि उनके पुत्र डॉ. ललन प्रसाद अद्री बीएन मंडल विश्वविद्यालय में विकास पदाधिकारी हैं. दूसरे पुत्र डॉ. ऋषिकेश अद्री प्राचार्य संत अवध बिहारी इंटर कॉलेज में हैं तथा एक पुत्र मुजफ्फरपुर में शिक्षक हैं.
नहीं रहे राजनीति विज्ञान विभाग के विद्वान शिक्षक डॉ. के.एन. ठाकुर, 94 वर्ष की आयु में ली अंतिम साँस
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 17, 2023
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 17, 2023
Rating:


No comments: