प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन मधेपुरा के जिलाध्यक्ष बेस्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित

उड़ीसा के पूरी में आयोजित प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के 10 वें राष्ट्रीय सम्मेलन में मधेपुरा एसोसिएशन के उर्जावान एवं कृतिमान जिला अध्यक्ष एवं दार्जिलिंग पब्लिक स्कूल मधेपुरा के डायरेक्टर किशोर कुमार को बेस्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया अवार्ड 2023 से नवाजा गया। मालूम हो कि  श्री कुमार  2014 से ही निर्विरोध जिला अध्यक्ष  हैं.  उनके बेहतर कार्य हेतु  अभी प्रमंडलीय अध्यक्ष का प्रभार दिया गया है। 

प्राइवेट स्कूल्स ऐंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  सैयद शमायल अहमद की अध्यक्षता में उड़ीसा के पूरी में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट योगदान के लिए पूरे देश से 300 प्रतिनिधियों ने  भाग लिया.  मधेपुरा से 11  प्रतिनिधि सम्मिलित हुए।

 बिहार के संयुक्त सचिव अखिलेंद्र कुमार अनिल को बिहार में उत्कृष्ट कार्य हेतु विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। 

वही जिला के संयोजक चिरामनी प्रसाद यादव को बेहतर कार्य के लिए सम्मानित किया गया ।

 मौके पर मधेपुरा जिला के बिहारीगंज प्रखंड से प्रखंड अध्यक्ष रतन कुमार झा, राजू खान एवम प्रमोद कुमार मेहता, घैलाढ प्रखंड से प्रखंड अध्यक्ष सत्यनारायण मेहता,  गम्हरिया प्रखंड से संरक्षक गंगाराम मेहता, मधेपुरा प्रखंड से मनोज कुमार ,सिहेश्वर प्रखंड से अमोद कुमार एवं  श्रीमती शोभा को झारखंड सरकार के  वित्त मंत्री श्री रामेश्वर उरांव के द्वारा सम्मानित किया गया।

         मधेपुरा जिला को देश स्तर पर  गौरवान्वित करने के लिए  किशोर कुमार सहित अन्य को जिला कमिटी के सदस्यों ने हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं दी है।

प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन मधेपुरा के जिलाध्यक्ष बेस्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित प्राइवेट स्कूल्स एसोसिएशन मधेपुरा के जिलाध्यक्ष बेस्ट डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट ऑफ इंडिया अवार्ड से सम्मानित Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 12, 2023 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.