पानी भरे गड्ढे में मिला कल से लापता बालक का शव, अज्ञात पर लगाया हत्या का आरोप

मधेपुरा नगर परिषद् क्षेत्र के के भिरखी वार्ड संदिग्ध स्थिति में एक पांच वर्षीय बालक का शव एक पानी भरे पोखर में मिलने से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। परिजनों ने अपने बच्चे की हत्या कर शव को पानी भरे गड्ढे में फेंकने का आरोप लगाया है। 

परिजनों ने बताया कि भिरखी वार्ड 25 निवासी श्याम कुमार के पुत्र आदित्य कुमार(5) शुक्रवार की शाम अपने घर पर खेल रहा था। उसी समय शाम करीब चार बजे उसकी मां बाजार कुछ सामान खरीदने निकली थी। उसकी मां जब बाजार से करीब सात बजे घर लौटी तो आने आदित्य को घर पर नहीं पाया। उसके बाद महिला अपने बच्चे का खोजबीन करने लगी। लेकिन उसका बच्चा नहीं मिल सका। रात भर बच्चे का खोजबीन की। सुबह जब कुछ लोगों ने गड्ढे के पास से गुजर रहे थे तो बच्चे को गड्ढे में पानी में गिरा हुआ देख कर हल्ला किया। श्याम कुमार और उसके परिजनों ने गड्ढे से आने बच्चे को निकाला। बच्चे का शव देख परिजनों में मातम पसर गया। बच्चे के हाथ में एक लंबा प्लास्टिक लिपटा हुआ था। परिजनों ने आशंका व्यक्त किया है कि किसी ने उसके बच्चे को प्लास्टिक से हाथ बांधकर मारकर उसको पानी में फेंक दिया है। परिजनों को यह अंदेशा था कि बच्चा अपने माँ के साथ बाजार चला गया होगा। 

मामला पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकता है। सदर थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि बच्चा गड्ढा में मृत पाया गया। उन्होंने बताया कि बच्चा का दोनों हाथ लंबा प्लास्टिक से बंधा हुआ था। बच्चा का शव देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि बच्चा को किसी ने मारकर गड्ढा में फेंक दिया है। बच्चा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।  मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

पानी भरे गड्ढे में मिला कल से लापता बालक का शव, अज्ञात पर लगाया हत्या का आरोप पानी भरे गड्ढे में मिला कल से लापता बालक का शव, अज्ञात पर लगाया हत्या का आरोप Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 22, 2022 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.