यह जुलूस भाजपा कार्यालय से निकल कर विश्वविद्यालय चौक, कॉलेज चौक, भूपेन्द्र चौक, सुभाष चौक, कर्पूरी चौक, जयपाल पट्टी चौक होते हुए जिला समाहरणालय मधेपुरा पहुंच कर सभा में तब्दील हो गया.
विरोध प्रदर्शन सभा को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष स्वदेश कुमार ने कहा कि 2020 में बिहार की जनता ने एन. डी.ए. को जनादेश दिया था और आज नीतीश कुमार ने बिहार के तमाम करोड़ों लोगों को अपमानित करने का काम किया है. एन. डी.ए. से अलग होकर जिसके खिलाफ बिहार की जनता ने वोट दिया था उसी राजद के साथ बिहार में सरकार बनाने का काम किया और फिर से बिहार में जंगल राज लाने का काम किया है. जिस डबल इंजन की सरकार में बिहार विकास की राह पर चल रहा था, उस विकास की राह को नीतीश कुमार ने बाधित किया है. बिहार की जनता नीतीश कुमार को कभी माफ नहीं करेगी.
सभा को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष गुलज़ार कुमार बंटी ने कहा कि नितीश कुमार जी ने जिस प्रकार से बिहार की जनता के पीठ में विश्वासघात का खंजर मारा है उन्हें बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी, आने वाले चुनाव में बिहार की जनता उन्हें जरूर सबक सिखाएगी.
सभा को सम्बोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि माननीय नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के साथ क्रूर मजाक किया है. जिस भाजपा ने उन्हें वर्षों से मुख्यमंत्री बनाये रखा उसी भाजपा के पीठ में खंजर भोंकने का काम किया है. आज इस विरोध प्रदर्शन के माध्यम से नीतीश कुमार की धोर निंदा करते हैं.
सभा को जिला प्रभारी श्रवण चौधरी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल यादव, जिला महामंत्री वीरेंद्र चौधरी, जिला महामंत्री जटाशंकर कुमार, आई. टी. सेल जिला संयोजक अभिषेक कुमार साह, युवा मोर्चा राहुल कुमार ने भी सम्बोधित किया.
सभा और जुलूस में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष त्रिभुवन मंडल, कार्यालय मंत्री राजीव यादव, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष सुरेश यादव, प्रवक्ता हर्ष सिंधु, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष राजेश दास, युवा मोर्चा अध्यक्ष विपीन कामत, अनुसुचित जाती मोर्चा अध्यक्ष विनोद सरकार, सैनिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक ब्रह्मनंद यादव, युवा मोर्चा अरविन्द मिश्रा , मंडल अध्यक्ष पश्चिमी अनमोल मंडल, मंडल अध्यक्ष पूर्वी दिलीप कुमार दीपक, नगर अध्यक्ष अंकेश गोप, गम्हरिया मंडल अध्यक्ष चंदन चौधरी, सिंहेश्वर अध्यक्ष संजय पाठक, युवा मोर्चा सिंहेश्वर संतोष मल्लिक, ग्वालपाड़ा अध्यक्ष रणविजय चौधरी, कंचन कुमार, राम शोभा यादव, आई . टी. सेल जिला सह संयोजक राहुल कुमार राय, नंदन कुमार, सुधांशु रंजन, सुनील सिंह, पुष्पक कुमार, संतोष सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे.

No comments: