इस अवसर पर माया के अध्यक्ष राहुल कुमार यादव एवं संरक्षक तुरबसू ने कहा कि अगर ब्लड बैंक में रक्त उपलब्ध रहेगा तो हमलोग किसी भी मरीज को रक्त देकर समय पर जान बचा पाएंगे. वहीं उन्होंने कहा कि कल रात हमलोग सदर अस्पताल आये थे जहाँ एक मरीज को रक्त की अत्यंत आवश्यकता थी. डोनर नहीं रहने के कारण मरीज को रक्त नहीं दिया गया. वहीं तत्काल माया के अध्यक्ष ने अस्पताल प्रशासन से बात कर रक्त की उपलब्धता करवाई. उसी को लेकर आज तत्काल चार यूनिट रक्त दान दिया गया.
इस अवसर पर रक्तदान कर रहे माया के संरक्षक अमित कुमार बलटन एवं सदस्य मंदीप कुमार ने कहा कि आज के दौर में युवा पीढ़ी प्रतिबंधित नशे की लत में पड़ रहे हैं और आज मेरे दूसरी बार रक्तदान करने की दो वजह है. एक कि युवा रक्तदान करने के लिए आगे आये और दूसरा कि ब्लड बैंक में अगर रक्त पहले से उपलब्ध रहेगा तो समय पर किसी मरीज को डोनर के अभाव में भी रक्त उपलब्ध कर जान बचाई जा सकेगी.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
May 05, 2022
Rating:


No comments: