भाजपा द्वारा आगामी 8 अप्रैल को पटना में आयोजित होने वाले सम्राट अशोक जयंती समारोह की सफलता के लिए बैठक
बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रंजन रवि ने किया एवं संचालन भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रौशन कुशवाहा ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए कोसी प्रमंडल कार्यक्रम प्रभारी सह पटना विश्वविद्यालय के पूर्व संयुक्त सचिव राजा रवि ने कहा कि अखण्ड भारत का सबसे विराट साम्राज्य स्थापित करने वाले बिहार के गौरव महान सम्राट अशोक की जयंती को भव्य तरीके से मनाने का निर्णय लिया गया है. राष्ट्रवाद की प्रबल भावना को साकार करने एवं गौरवशाली इतिहास की पुनर्स्थापना के लिए भारतीय जनता पार्टी प्रतिबद्ध है. पटना में आयोजित कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए मधेपुरा जिला से भी सैकड़ों कार्यकर्ता आगामी 8 अप्रैल को पटना जाएंगे.
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रौशन कुशवाहा ने कहा कि सम्राट अशोक ने अपने विचारों से पूरे विश्व को एक सूत्र में बांधने का काम किया. भाजपा द्वारा उनका जयंती समारोह भव्य तरीके से पटना में मनाने का जो निर्णय लिया गया है वह आगे चलकर मील का पत्थर साबित होगा.
मौके पर मंडल अध्यक्ष योगेंद्र राम, मनोज सिंह, अभिमन्यु झा, बिलाश शर्मा, धर्मेंद्र यादव, नारायण चौधरी, बाबूलाल गुप्ता, सुधीर गुप्ता, कैलाश शर्मा, मोनिया गांधी, नकुल शर्मा, अखिलेश कुमार, दिनेश पासवान, राहुल कुशवाहा, अरुण कुशवाहा, बबलू कुशवाहा, शिवचरण कुशवाहा, अजय कुशवाहा, साधुशरण कुशवाहा, विवेकानंद साह, गुलशन कुशवाहा, हिमांशु कुशवाहा, आशीष झा, प्रिंस जायसवाल, रवि कुशवाहा आदि मौजूद थे.
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 03, 2022
Rating:


No comments: