मालूम हो कि टीएनबी महाविद्यालय, भागलपुर से भूगोल विषय में स्नातक धनंजय कुमार ने विक्रमशिला महोत्सव, मंदार महोत्सव, मुंगेर महोत्सव, बौद्धगया महोत्सव आदि कई सम्मानित मंचों पर अपनी प्रस्तुति दी है तथा कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार प्राप्त कर चौसा प्रखंड का मान बढ़ाया है। उन्होंने गायन की प्रारंभिक शिक्षा अपने दादाजी स्व० डॉ विन्देश्वरी शर्मा से प्राप्त की है। संगीत में अपनी अभिरुचि को आगे बढाते हुए तिलकामांझी विश्वविद्यालय भागलपुर से स्नातकोत्तर संगीत विभाग में दाखिला लिया है व अध्ययन रत हैं।
जिला युवा उत्सव में धनंजय कुमार के चयनित होने पर सामाजिक शैक्षणिक कल्याण संघ चौसा के संरक्षक सत्यप्रकाश गुप्ता विदुरजी, अध्यक्ष याहिया सिद्दीकी, सचिव संजय कुमार सुमन,समाजसेवी अशोक कुमार, अरविंद कुमार, जवाहर चौधरी,प्रो उत्तम कुमार,प्रो सुरेश प्रसाद साह,गौतम कुमार गुप्त,अधिवक्ता विनोद आजाद,मनौवर आलम,राहुल यादव,आशीष कुमार,अबुसालेह सिद्दीकी,लोजपा नेता मनौवर हुसैन, भाजपा नेता अरुण मंडल समेत दर्जनों लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए धनंजय कुमार को बधाई दी है।
No comments: