"जब तक रहेगी दहेज प्रथा, बेटी रहेगी दु:खी सदा": बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन को लेकर जागरूकता रैली

 मधेपुरा जिला के चौसा बाल विकास परियोजना पदाधिकारी श्वेता कुमारी के नेतृत्व में आज मुख्यमंत्री के समाज सुधार अभियान अंतर्गत बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन कानून के तहत जागरूकता  रैली निकाली गई। 

जागरूकता रैली बाल विकास योजना कार्यालय से निकलकर चौसा प्रखंड मुख्यालय से सभी सड़कों का भ्रमण कर बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन जैसी कुप्रथा को समाप्त करने के लिए "जब तक रहेगी दहेज प्रथा-बेटी रहेगी दु:खी सदा, बेटी कोई वस्तु नहीं-जो दहेज से बिक रही, पाप से करो परहेज-मत मांगो शादी में दहेज, हम तुम बनाएं एक ऐसी राह, हो दहेज उन्मूलन न बाल विवाह, खुद से एक शुरूआत करें दहेज प्रथा के खिलाफ लड़े, बाल विवाह मुक्त बिहार स्वस्थ सुन्दर अपना बिहार, सरकार का यही संदेश बाल विवाह मुक्त हो अपना प्रदेश आदि नारे लगा कर लोगों को जागरूक किया गया। इसके बाद सीडीपीओ श्वेता कुमारी ने मौके पर सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को बाल विवाह एवं दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए सामूहिक रूप से शपथ दिलाई।

इस अवसर पर महिला पर्यवेक्षिका अहिल्या कुमारी, शबाना परवीन, कार्यपालक सहायक सुबोध कुमार, सेविका पूजा भगत, नौला खातून, पूनम कुमारी, रीना कुमारी, अनिता कुमारी, करुणा कुमारी, कुमारी खुशबू , गायत्री देवी, चंदन कुमारी, शिप्रा कुमारी, ज्योति कुमारी, ललिता कुमारी, शबाना परवीन, मेहनाज खातून, कुमारी खुशबू, पल्लवी कुमारी, बेबी कुमारी, तबस्सुम खातून, अन्नपूर्णा कुमारी,सरिता देवी, रीता कुमारी, रेखा कुमारी, पूजा भारती, सरवरी खातून, रानी परवीन, खुश्दिल बानो, कंचन माला सिन्हा, चित्रा भारती समेत दर्जनों सेविका शामिल थीं।

"जब तक रहेगी दहेज प्रथा, बेटी रहेगी दु:खी सदा": बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन को लेकर जागरूकता रैली "जब तक रहेगी दहेज प्रथा, बेटी रहेगी दु:खी सदा": बाल विवाह एवं दहेज उन्मूलन को लेकर जागरूकता रैली Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on December 31, 2021 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.