वही पार्किंग का बंदोबस्ती 3 बीडरो के बीच हुई जिसमें मुन्ना कुमार, सुजय सिंह और कुमुद कुमार थे । जिसमें मुन्ना कुमार ने कुमुद कुमार के 23 लाख 86 हजार 100 के जवाब में 23 लाख 87 हजार की बोली लगा कर बंदोबस्ती अपने नाम कर लिया। न्योछावर में भी यही 3 बीडरो में कूमुद कुमार के 14 लाख 825 रूपया के जवाब में मुन्ना कुमार ने 14 लाख 1 हजार 100 की बोली लगा कर हासिल किया। मंदिर हाट कंपाउंड एवं गुदरी में भी 3 बीडर सुभाष कुमार ठाकुर, प्रमोद सिंह और राय जवाहर ने बोली लगाई। जिसमें राय जवाहर के 14 लाख 64 हजार 501 के जगह सुभाष ने 14 लाख 66 हजार की बोली लगा कर बंदोबस्ती हासिल की। वही मवेशी हाट पोखर में भी 3 बीडरो दीवाकर ठाकुर, राहुल कुमार और सुमित कुमार ने बीच हुई। जिसमें सुमित कुमार के 54 हजार 900 के जगह दीवाकर ठाकुर ने 55 हजार की बोली लगा कर बंदोबस्ती हासिल की। मौके पर एसडीओ सह सिंहेश्वर मंदिर न्यास समिति के सचिव निरज कुमार, सदस्य सियाराम यादव, विजय सिंह, संजीव ठाकुर, विजेंद्र ठाकुर, मदन मोहन सिंह, प्रबंधक मनोज ठाकुर, विधि लिपिक बालकिशोर, श्रवण कुमार, विनोद कुमार मौजूद थे।

No comments: