सरकारी मुफ्त अनाज में डीलर गड़ाए हैं नजर: कम देने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

मधेपुरा जिले के गम्हरिया प्रखंड मुख्यालय के गम्हरिया पंचायत के वार्ड संख्या 9 के डीलर की  मनमानी खुले आम चल रही है. 

जहाँ सरकार के द्वारा गरीब लोगों को 5 किलो मुफ्त राशन दे रहे हैं वही डीलर अपनी नजर उस मुफ्त राशन पर गड़ाए हुए हैं. 

सोमवार को ग्रामीणों के द्वारा डीलर शांति देवी के खिलाफ प्रखंड कार्यालय पहुँच कर  जमकर प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन कर रहे लोगों में जागो शर्मा, मनोज ठाकुर, देवनंदन शर्मा, फूल देवी, ललिता देवी, रूणा देवी, किरण देवी, सुनीता देवी, कारी देवी, विनोद ठाकुर आदि ने बताया कि डीलर के द्वारा सरकार के द्वारा दिए जाने वाले फ्री राशन में भी 1 किलो पर यूनिट कम दिया जाता है और कार्ड पर मिलने वाले राशन में भी 1 केजी पर यूनिट काट लिया जाता है. जिसको लेकर ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी से इसकी शिकायत की.

प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी ने बताया कि लोगों के द्वारा शिकायत मिलने पर डीलर के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है वहीँ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर डीलर के दुकान पर पहुंचकर जांच किया गया तो दुकान बंद पाया गया. डीलर के खिलाफ लिखित कार्रवाई की जा रही है.

सरकारी मुफ्त अनाज में डीलर गड़ाए हैं नजर: कम देने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन सरकारी मुफ्त अनाज में डीलर गड़ाए हैं नजर: कम देने पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on April 20, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.