स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव साह का निधन, पुलिस ने दी सलामी

मधेपुरा के घैलाढ़ थाना क्षेत्र अन्तगर्त झिटकिया पंचायत के पथराहा गांव के वार्ड नं 09 स्थित निज आवास पर स्वतंत्रता सेनानी सह पूर्व सरपंच विष्णु देव साह जी का शुक्रवार की सुबह अपने पैतृक आवास पर ही निधन हो गया. 


94 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी श्री विष्णु देव साह जी अपने पीछे धर्मपत्नी मंगली देवी, तीन पुत्र रमेश साह शिक्षक, सुरेश साह, नरेश साह एवं सात पोते व एक पोती सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए. विष्णुदेव साह की मृत्यु की खबर सुनते ही प्रखंड क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

वहीं उनके पार्थिव शरीर का अंतिम दर्शन करने के लिए लोगों का तांता लगा रहा. पूर्व आपदा मंत्री सह राजद विधायक प्रो. चंद्रशेखर, जिला पार्षद पति डॉ बीके आर्यन, घैलाढ़ थाना अध्यक्ष प्रमोद प्रसाद, बीडीओ राघवेंद्र शर्मा, सीओ मनोरंजन प्रसाद, एमओ विजेंद्र कुमार सिंह, लोजद नेता राजनंदन यादव ने उनके पार्थिव शरीर को तिरंगा से लपेट कर पार्थिक शरीर पर पुष्प चढ़ाकर भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए  सिंहेश्वर पुलिस लाइन से आए पुलिस बल जवान के साथ सूबेदार व थानाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद के नेतृत्व में सलामी दी. मुखाग्नि उनके पैतृक गांव में ही उनके बेटों ने दी.

मौके पर पैक्स अध्यक्ष अशोक प्रसाद माधव, मुखिया पति जवाहर यादव, पूर्व सरपंच दिलीप कुमार, ब्रह्मदेव साह, मौजेलाल साह, सुरेश साह, बिंदेश्वरी साह, शिवकुमार साह, भागवत साह, गणेश साह,राजेंद्र साह, भीखन सादा, घूरन राम, महेंद्र सूतिहार, श्रवन सूतिहार सहित अन्य लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया.
स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव साह का निधन, पुलिस ने दी सलामी स्वतंत्रता सेनानी विष्णुदेव साह का निधन, पुलिस ने दी सलामी Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 18, 2020 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.