प्रांगण रंगमंच के कमेटी का हुआ पुनर्गठन: लगातार तीसरी बार संजय परमार बने अध्यक्ष

मधेपुरा शहर की सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने वाली संस्था प्रांगण रंगमंच की बैठक रविवार को टाउन हॉल परिसर में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष राकेश कुमार डब्लू ने की। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया। 


इस दौरान सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए पुनः प्रो. संजय परमार को चुना गया। प्रांगण रंगमंच के सोशल मीडिया प्रभारी बबलु कुमार ने बताया कि प्रांगण रंगमंच कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें कुछ पद पूर्ववत ही हैं। उन्होंने बताया कि संयुक्त सचिव आशीष कुमार सत्यार्थी और शिवानी अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मुरारी कुमार सिंह को बनाया गया है। जबकि कार्यक्रम प्रभारी शशि प्रभा जायसवाल, सुनीत साना और दिलखुश को मनोनीत किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य में डॉ मिथिलेश वत्स, आशीष मिश्रा और सौरभ यादव को शामिल किया गया है। उन्होंने बताया कि संरक्षक मंडल में डॉ अशोक कुमार, डॉ नरेश कुमार, डॉ अबुल फजल, डॉ अमिताभ कुमार और राकेश रंजन को शामिल किया गया है। प्रांगण रंगमंच के मुख्य संरक्षक प्रो प्रदीप कुमार झा ने बताया कि संस्था अपने मेहनत और लगन के बदौलत कम समय में ही सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाई है। उन्होंने कमेटी के सभी अधिकारियों और सदस्यों को बधाई दी। 

मौके पर अध्यक्ष श्री परमार ने कहा कि संस्था के हर गतिविधि में आमजनों का काफी सहयोग रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार तीसरी बार उन्हें यह जिम्मेदारी मिली है। साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने में सदैव तत्तपर रहेंगे। मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष विनोद केशरी,  सचिव अमित आनंद, खेल प्रभारी अभिषेक सोनी, कार्यकारिणी सदस्य अक्षय कुमार, सौरभ यादव, धीरेंद्र निराला, शिवांगी गुप्ता, अभिषेक सौर्य, बिपत बिहारी, नीरज कुमार, गरिमा उर्विशा,आद्या सहित अन्य मौजूद थे।
(नि. सं.)
प्रांगण रंगमंच के कमेटी का हुआ पुनर्गठन: लगातार तीसरी बार संजय परमार बने अध्यक्ष प्रांगण रंगमंच के कमेटी का हुआ पुनर्गठन: लगातार तीसरी बार संजय परमार बने अध्यक्ष Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on December 15, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.