मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना के रहुआ वार्ड 6 निवासी रंजीत चौधरी के आवास पर उसके 22 वर्षीय दामाद ब्रजेश कुमार की संदिग्ध अवस्था में मौत हुई।
घटना के बावत मृतक के मामा रघुनाथ चौधरी ने बताया कि उसके भांजा की शादी रहुआ निवासी रंजीत चौधरी की बेटी गुड़िया से तीन साल पहले हुई थी। वह तीन दिन पहले अपने घर उदाकिशुनगंज थाना के सुखासन वार्ड 12 से अपने ससुराल रहुआ गया था। जहां शनिवार की रात ससुराल में फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी। ऐसा आरोप उसके मामा व अन्य परिजनों ने मृतक के ससुराल वालों पर लगाया है। वहीं जौतेली निवासी जीवन यादव ने फांसी लगाकर लड़के को मारने की बात बताया है। परिजनों के अनुसार लड़की को जब भी ससुराल लाया जाता था वह वापस अपने मायके चली जाती थी। वह ससुराल में रहना नहीं चाहती थी।
घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर अन्य ग्रामीण से पूछताछ किया। और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया मृतक के परिजनों ने आवेदन दिया है। मामले की छानबीन पुलिस कर रही है। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के सभी सदस्य घर से फरार बताये गए ।
(रिपोर्ट: रानी देवी)

ससुराल में दामाद की संदिग्ध मौत
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
July 14, 2019
Rating:

No comments: