मधेपुरा जिले के बिहारीगंज के राजगंज पंचायत वार्ड 11 के निवासी राजकुमार यादव की 32 वर्षीया पत्नी की ठनका गिरने से मौत हो गई ।
परिजनों ने बताया कि मृतक कुंदन देवी खेत से वापस अपने बासा पर लौटी थी। कुछ समय बाद वह अपने नींबू के गाछ को देखने पहुंची. इसी बीच आकाशीय बिजली गिरने से तत्काल उसकी मौत हुई। आकाशीय बिजली के कारण उसके शरीर के आगे का कपड़ा जल गया। घरवालों को इस घटना की जानकारी एक बच्चे ने दिया। मृतक अपने पीछे एक लड़का व दो लड़की छोड़कर गयी।
घटना की सूचना पू्र्व जिला परिषद सदस्य विपीन यादव ने अंचलाधिकारी व थानाध्यक्ष को दिया। सूचना मिलते हीं मौके पर पहुंचे एएसआई अनिल कुमार सिंह ने बताया कि कागजी प्रक्रिया के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।
(रिपोर्ट: रानी देवी)

वज्रपात से महिला की मौत
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
July 10, 2019
Rating:

No comments: