Follow up: पूर्व मुखिया अनिल यादव हत्याकांड, पुरैनी थानाध्यक्ष निलंबित

मधेपुरा जिले के पुरैनी थानाक्षेत्र के नरदह पंचायत के पूर्व मुखिया सह वर्तमान मुखिया नीलम देवी के पति अनिल कुमार यादव की बीते सोमवार की रात को अपराधियों द्वारा गोली मार की गयी हत्या मामले में पुलिस रहवा निवासी सुभाष मेहता को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है। 


इस बाबत पुरैनी थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि मृतक पूर्व मुखिया की पत्नी वर्तमान मुखिया नीलम देवी के फर्द बयान पर विक्की मेहता व अन्य 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एसपी संजय कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को हुई विक्की मेहता व अन्य कई संदिगध ठिकानों पर हुई छापेमारी में संदिग्ध को हिरासत में लिया गया, जिससे पूछताछ जारी है। 

वहीँ घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और परिजनों में खौफ व्याप्त है। पूर्व मुखिया के मौत से लोग सकते में है। लोगों का कहना है मुखिया पति का किसी से कोई बड़ी दुश्मनी नहीं था। पुलिस घटना की जांच हर बिन्दुओं पर गहन रूप से कर रही है। घटना के बाद एसपी संजय कुमार ने थानाध्यक्ष राजेश कुमार रंजन को निलंबित कर दिया है। नये थानाध्यक्ष के रूप में सुबोध यादव ने पुरैनी थानाध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया है। 

एसडीपीओ सीपी यादव ने बताया कि घटना के बारे पुलिस अपने तरीके से छानबीन में जुटी है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि चाहे जो भी हो हत्यारा किसी भी सूरत में नहीं बख्सा जाएगा। थानाध्यक्ष राजेश चौधरी ने बताया कि घटना में संलिप्त सुभाष मेहता को गिरफ्तार किया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर कर उसे जेल भेजा जाएगा।
Follow up: पूर्व मुखिया अनिल यादव हत्याकांड, पुरैनी थानाध्यक्ष निलंबित Follow up: पूर्व मुखिया अनिल यादव हत्याकांड, पुरैनी थानाध्यक्ष निलंबित Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 12, 2019 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.