बढ़ते अपराध के रफ्तार पर रोक लगाने के लिए भाकपा ने सड़क पर लगाया ब्रेक

मधेपुरा जिले के उदाकिशुनगंज अनुमंडल क्षेत्र में बढ़ते अपराध, हत्या एवं लूट पर रोक लगाने के  शुक्रवार को भाकपा कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर  विरोध  प्रदर्शन किया। 


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। वहीं कार्यकर्ताओं ने कहा कि सुशासन सरकार में विधि व्यवस्था नकाम हो गया। राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गए ई है। अपराध को रोकने में स्थानीय पुलिस विफल साबित हो रही है। बाद में एसडीएम एसजेड हसन के आश्वासन पर सड़क पर से कार्यकर्ता जाम हटाने को तैयार हुए। करीब दो घंटे तक सड़क जाम रहा। इस दौरान यात्रियों को परेशानी हुई। 

जानकारी के अनुसार उदाकिशुनगंज कालेज चौक के पास भाकपा कार्यकर्ताओं ने  एनएच 106 मधेपुरा मुख्य मार्ग को जाम कर सरकार व प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सड़क जाम का नेतृत्व कर रहे भाकपा के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य प्रमोद प्रभाकर ने कहा कि विगत महज 10 दिनों के अंतराल में अनुमंडल क्षेत्र में तीन हत्या और अनेको लूट की वारदात पुलिस प्रशासन की विफलता को प्रमाणित करता है। उन्होंने कहा कि एक दिसंबर से 9 दिसंबर के बीच ग्वालपाड़ा, आलामनगर और उदाकिशुनगंज में तीन हत्यायें रतन यादव ,आयुष कुमार और मंटू दास की हुई । परंतु प्रशासन अभी तक सभी हत्यारे को गिरफ्तार करने में विफल साबित हुई।पिछले दिनों अपराधियों ने दिन दहाड़े बिहारीगंज एवं आलमनगर में लाखों रुपए लूट को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि उदाकिशुनगंज अनुमंडल में प्रशासन नाम की कोई चीज नहीं रह गई है ।बिहार में सुशासन की नहीं अपराधों की सरकार बनकर रह गई है।यहां की स्थिति अत्यंत हीं भयावह बनी हुई है। आज की तारीख में कोई सुरक्षित नहीं है। 

भाकपा नेता ने विभिन्न जगहों हई हत्या के हत्यारे को यथाशीघ्र गिरफ्तार करने, मृतक के परिजन को 25-25 लाख मुआवजा देने एवं एक -एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की मांग की । उन्होंने कहा कि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो उग्र संघर्ष किया जायेगा। भाकपा जिला मंत्री विद्याधर मुखिया ने कहा कि बिहार में अपराधियों एवं बलात्कारियों की सरकार है। उन्होंने अपराध मुक्त मधेपुरा जिला बनाने की मांग की। भाकपा राज्य परिषद के सदस्य निखिल झा ने कहा की सरकार के संरक्षण में अपराधिक घटनाओं को अंजाम दिया जाता है। सत्तारूढ़ दल के मंत्री, सांसद ,विधायक और स्थानीय नेताओं से अपराधियों का मधुर संबंधों होने के कारण अपराधियों पर कोई कार्यवाही नहीं होती है। एसडीएम एसजेड हसन के आश्वासन पर दो घंटे बाद जाम समाप्त किया गया।
मौके पर भाकपा अंचल मंत्री उमाकांत सिंह, वरीय नेता मोती सिंह, मोहम्मद सुलेमान,बैजनाथ झा बैजू, शंभू क्रांति, अनिल पासवान, सच्चिदानंद शर्मा,महेंद्र ठाकुर,सिकंदर राम, दिलीप किस्कु,नवल शर्मा ,विभीषण राम ,दिगंबर झा ,मिंटू कुमार सिंह ,कोको मुखिया ,सुरेश चौधरी ,चन्द्रशेखर पोद्दार, मनोज राम, अनिल भारती, रामजी मेहता ,जय प्रकाश महतो, संजय मुखिया, मनोज ठाकुर ,विनोद चौधरी ,शिव पोद्दार ,संतोष साह, गोपाल ,बिन्देश्वरी यादव,अंबिका मंडल ,बाबूलाल मंडल, मनोज राम ,बालसुधा मंडल, उर्मिला देवी ,अरुणा देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
(रिपोर्ट: कुमारी मंजू)
बढ़ते अपराध के रफ्तार पर रोक लगाने के लिए भाकपा ने सड़क पर लगाया ब्रेक बढ़ते अपराध के रफ्तार पर रोक लगाने के लिए भाकपा ने सड़क पर लगाया ब्रेक Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on December 14, 2018 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.