रामपुर निवासी टुनटुन कुमार के आवास पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा केक काटकर सांसद पप्पू यादव को जन्मदिन की बधाई देने के साथ हुई। इसके बाद उपस्थित अतिथियों के हाथों महादलित बस्ती के करीब आठ दर्जन से अधिक बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल, किताब सहित विभिन्न पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया।
समारोह में युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत यादव, समाजसेवी इंजीनियर सुदर्शन यादव, मनोज यादव, संतोष झा, शंभू यादव, संतोष शाह, विनोद यादव, रामदेव यादव, राजेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत यादव ने कहा कि “आज देश के लोकप्रिय और गरीबों के मसीहा कहे जाने वाले सांसद पप्पू यादव का जन्मदिन है। इस अवसर पर टुनटुन जी द्वारा बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री बांटना अत्यंत सराहनीय कार्य है। सांसद पप्पू यादव हमेशा से मानव सेवा के लिए जाने जाते हैं, और उनके जन्मदिन पर इस तरह का कार्यक्रम सेवा की भावना को और मजबूत करता है।” अंत में सभी लोगों ने सांसद पप्पू यादव के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 24, 2025
Rating:


No comments: