अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जमी आशा कार्यकर्ताओ ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन, स्वास्थ्य केन्द्र में जड़ा ताला
आशा संयुक्त संघर्ष मंच के आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जमी आशा कार्यकर्ताओ ने अपनी 12 सूत्री मांगों के समर्थन में जहां सोमवार को पुतला दहन किया, वहीं मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ताला जड़कर अपना आक्रोश जताया। मधेपुरा जिले के पुरैनी प्रखंड की आशा कार्यकर्ताओं ने 18वें दिन आक्रोशित होकर स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अपनी आक्रोश व्यक्त करते हुए। सभी आशा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए कहा की हमारी मांगें, पूरी करो, पूरी करो, नीतीश कुमार हाय! हाय! मंगल पाण्डेय हाय! हाय! नारे लगाते रहे। मंगलवार को आशा संघ प्रदेश कमिटी के निर्देशानुसार पूरे बिहार राज्य के अंतर्गत सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा ताला बंदी किया। पुरैनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आशा संघ के प्रखंड अध्यक्षा रूबी भारती ने ताला लगाकर केंद्र के सामने प्रदर्शन किया।
आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं ने कहा कि वे लोग मांगे पूरी होने तक हड़ताल पर डटी रहेंगी और ओपीडी, टीकाकरण, डिलिवरी, मुस्कान, बंध्याकरण आदि स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू ढंग से नहीं चलने देंगीं।उनके हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य सेवाओं पर असर दिखने लगा है।अस्पताल में इमरजेंसी सेवा को छोड़कर अन्य स्वास्थ्य सेवाएं बाधित हो रही हैं।सभी आशा कार्यकर्ताओं का कहना है कि जबतक सरकार उनकी मांगों को मान नहीं लेती, तबतक उनलोगों का आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं सामुदायिक स्वाथ्य केंद्र में ताला लगाने में आशा कार्यकर्ता पूनम कुमारी, शांति कुमारी, माला कुमारी, कंचन कुमारी,सोनी कुमारी,चमेली देवी, तारा देवी, रंभा कुमारी, मुन्नी कुमारी ,मंजू कुमारी, सुधा कुमारी ,बुलबुल कुमारी ,रानी कुमारी, नीतू भारती, गुंजन कुमारी, महारानी कुमारी, रेनू कुमारी अन्य आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।

अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जमी आशा कार्यकर्ताओ ने किया मुख्यमंत्री का पुतला दहन, स्वास्थ्य केन्द्र में जड़ा ताला
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 18, 2018
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 18, 2018
Rating:

No comments: