सुपौल। प्रतापगंज थाना क्षेत्र के एनएच 57 बांस चौक के समीप एक ऑटो के अगले चक्का का एक्सल टूट जाने से ऑटो अनियंत्रित होकर रोड के नीचे गिर गया।
इस दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। वहीं एक अन्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है।
जानकारी के अनुसार ऑटो चालक सह मालिक भवानीपुर दक्षिण पंचायत के वार्ड नंबर 11 निवासी 37 वर्षीय संतोष ठाकुर सिमराही जा रहे थे। इसी दौरान उसने स्थानीय सुशील ठाकुर को साथ ले लिया। दोनों आपस में फुफेरा भाई लगता है। गाड़ी में केवल उक्त दोनों व्यक्ति ही सवार थे। गाड़ी जब बांस चौक के पास पहुंची तो ऑटो के अगले पहिया का एक्सल अचानक टूट गया और गाड़ी रोड के नीचे जाकर पलट गयी। जिसमें सवार सुशील ठाकुर की मौत हो गयी तथा संतोष ठाकुर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को स्थानीय लोगों द्वारा इलाज हेतु प्रतापगंज पीएचसी लाया गया। जहां संतोष का इलाज चल रहा है।
इधर मृत सुशील का शव घर पहुंचते ही वहां कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी और बच्चे का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गयी है। (नि. सं.)

ऑटो पलटने से एक की मौत, एक जख्मी
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 10, 2018
Rating:
No comments: