सुपौल। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डपरखा गांव स्थित वार्ड नंबर 11 त्रिवेणीगंज-जदिया एनएच 327 ई सड़क मार्ग में स्कूल के समीप शुक्रवार को एक तेज गति से आ रही अज्ञात बाइक की ठोकर से 12 वर्षीय बच्चे की मृत्यु घटना स्थल पर ही हो गयी।
हालांकि मृतक बच्चे के परिजनों द्वारा बच्चे को अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार डपरखा वार्ड नंबर 10 निवासी शिवचंद्र सरदार के इकलौता 12 वर्षीय पुत्र गोविंद कुमार शुक्रवार को अपनी मां से मिलने जा रहा था। उसकी मां गांव के ही हेमंतगंज टोले की ओर किसी खेत में मजदूरी करने गयी थी। मां से मिलने के लिये सड़क पार कर जा रहा था कि उसी क्रम में त्रिवेणीगंज की ओर से लक्ष्मिनियां की ओर जा रही तेज गति बाइक की चपेट में आ गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गयी।
घटना के बाद बाइक चालक बाइक लेकर घटना स्थल से फरार हो गया। इधर मृतक गोविंद के शव के पास बैठी बूढ़ी दादी अनंतवती देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं शव के पास अपने इकलौते पुत्र गोविंद के शव के पास विलाप करती मां मंझा देवी के करूण कन्द्रन से उपस्थित लोग भी अपने आंसू रोक नहीं पा रहे थे।
वहीं मृतक की छह वर्षीया बहन दिक्षी के विलाप से माहौल गमगीन बना था। घटना के बाद आस-पड़ोस के ग्रामीण मृतक के परिवार को ढ़ांढ़स बंधाने में जुटे थे। परिजनों के अनुसार मृतक गोविंद के पिता शिवचंद्र सरदार करीब तीन माह से गुजरात में मजदूरी कर रहे हैं। उन्हें घटना की सूचना दे दी गयी है। परिजन व ग्रामीण मृतक के अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे है। (नि. सं.)

खेत में मजदूरी कर रही माँ से मिलने जा रहा था एकलौता गोविंद, बाइक ने रौंदा हुई मौत
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
June 22, 2018
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
June 22, 2018
Rating:

No comments: