
शोभा यात्रा मंडल टोला से निकलकर
महिखंड रंगरा व सिरसिया के रास्ते बाबा वरूणेश्वर धाम तक पैदल गया। उक्त स्थल पर
पहुॅंचकर सबों ने पोखर से जल भरा और पूजा अर्चना की। पुनः वापस यज्ञ स्थल की ओर
रवाना हुआ। त्यागी महेन्द्र दास ने बताया कि गांव में दो स्थानों पर कलश को रखकर
इसके पश्चात शामिल कन्याओं को खीर का प्रसाद खिलाया जाएगा। इसके बाद 48
घंटे तक रामधुनी का आयोजन जारी रहेगा। शामिल कन्याएं किरण
कुमारी, ममता कुमारी, सपना कुमारी, शांति, सीता, स्वीटी, रूबी आदि ने बताया कि वे सभी अपनी अपनी स्वेच्छा से ईश्वर
पर आस्था रखकर उक्त आयोजन में शामिल होती हैं और कोसों दूर जाबर कलश में जल भरकर
लाती हैं ताकि यज्ञ का सफल आयोजन हो सके।
आयोजनकर्ता यज्ञ कमिटि के सदस्य
महेश मंडल, मोतीलाल
मंडल,राजेश साह आदि ने बताया कि पिछले चार साल की भाॅति इस साल
भी गांव की समृद्धि, सुख शांति व भाइचारे को लेकर उक्त यज्ञ का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने भाग लिया है।
और भक्ति भाव से उक्त आयोजन को मिलकर सफल बनाते है। इस मौके पर गणेश मंडल, फुलेश्वर मंडल, मोहन कुमार, अरविंद मंडल, मंतोष कुमार समेत अन्य ग्रामीण शामिल थे।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
यज्ञ को लेकर 208 कुँवारी कन्याओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
April 05, 2018
Rating:
