मधेपुरा के बिहारीगंज में पुलिस ने हथियार व जिन्दा कारतूस के साथ एक अपराधी
को गिरफ्तार कर लिया।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरूण कुमार दूबे के निर्देश पर की गयी छापेमारी में
बिहारीगंज पुलिस को सफलता मिली। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश के अनुसार ओम फ्यूल
सेंटर के ठीक शुक्रवार की रात 9:45 बजे वाहन चेकिंग किया गया। इस दौरान मोटरसाइकिल
सवार पंकज राम पिता योगेंद्र राम राजगंज
निवासी को गिरफ्तार कर लिया। उसके कमर से दो देशी कट्टा व चार जिन्दा कारतूस व एक
खोखा तथा ओटोमेटिक चाकू बाइक की डिक्की से बरामद किया।
मौके पर पु.अ.नि. अशोक
कुमार के अलावे सिपाही मूटन, जयप्रकाश आदि मौजूद थे।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
सफलता: हथियार व जिन्दा कारतूस साथ एक अपराधी को किया गिरफ्तार
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 17, 2018
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
March 17, 2018
Rating:
