सुपौल। जिले में
नीतीश कुमार के ड्रीम अभियान दहेज उन्मूलन आकार ले रही है। शनिवार को एक बार फिर
मुख्यालय स्थित गायत्री मंदिर में एक दहेज मुक्त शादी पारंपरिक तरीके से सम्पन्न
हुई। इसकी चहुंओर प्रशंसा हो रही है।
दरअसल,
राघोपुर थाना क्षेत्र नारायणपुर गांव निवासी निरंजन और
भारती एक दूसरे को बेहद पसंद करते थे। दोनो एक साथ दाम्पत्य जीवन व्यतीत करना
चाहते थे। लेकिन इस रिश्ते को जुड़ने में दहेज एक समस्या आ रही थी।
आखिरकार नीतीश कुमार
के अभियान ने रंग लाया और दोनों ने अपने परिजनों को दहेज मुक्त शादी के लिए राजी
कर लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के
अटूट प्रेम के सामने किसी की एक नहीं चली।
इसके बाद सजी संवरी
दुल्हन और रंगी धोती धारण कर दुल्हा गायत्री मंदिर पहुंचे। जहां पूर्व से मौजूद
दोनों के परिजन के साथ समाज के गणमान्य लोग मौजूद थे। जिसकी उपस्थिति में वैदिक
मंत्रो उच्चारण एवं हर्षोउल्लास के साथ दोनों का विवाह संपन्न हुआ।
दहेज मुक्त शादी के
बंधन में बंधे नव नवेली दुल्हन और दुल्हा ने समाज को नई दिशा दिखाते एक मिशाल कायम
कर दिया।
सुपौल जिले में आकार ले रही नीतीश की ड्रीम अभियान दहेज उन्मूलन
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 09, 2017
Rating:
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
December 09, 2017
Rating:

