मधेपुरा स्थानीय सोमनाथ नगर में भाजपा प्रखंड कार्यसमिति के द्वारा पंडित
दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी समापन दिवस समारोह मनाया गया।
मंडल अध्यक्ष बिपीन कुमार कामती की
अध्यक्षता में मनाए गये उक्त कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके तैलीय चित्र पर पुष्प अर्पित किया और
संकल्प लिया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताये गये मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम पंक्ति
में खड़े लोगों का तन मन से सेवा करेंगे। मौके पर मंडल अध्यक्ष ने बताया कि
उपाध्याय जी ने देश को एकात्म मानववाद जैसे प्रगतिशील विचारधारा दी। वे छात्र जीवन
से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्त्ता थे।कॉलेज छोड़ने के तुरंत बाद संघ
के प्रचारक बन गये, एवं एकनिष्ठ भाव से संघ का कार्य करने लगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी सरल
एवं सौम्य स्वभाव के व्यक्ति थे। उनको लोग कई दशकों तक याद रखेंगे। उक्त आयोजन
बिहारीगंज मंडल के सभी शक्ति केन्द्रों मनाया गया।
इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष महादेव चौधरी, जिला मंत्री शशिकांत झा, कुन्दन
सिंह, बमशंकर झा, विनय ठाकुर, भाष्कर सिंह, नीरज मेहता, विधानसभा विस्तारक बिनोद
मंडल, राजीव जायसवाल, बिनोद मेहता, रविन्द्र रमण, धीरेन्द्र मल्लिक, संजीव यादव
उफ॔ मंटु, जटाधर चौधरी, रणविजय सिंह, अनिल मेहता, जसीम खान, गुलाब चन्द ऋषिदेव, नंदकिशोर द्रवे, मनोज कुमार झा अजय सिंह तोमर आदि उपस्थित थे।
(रिपोर्ट: रानी देवी)
मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी समापन दिवस समारोह
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
September 26, 2017
Rating:
![मनाया गया पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म शताब्दी समापन दिवस समारोह](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEh3lEwBRjPOcOwwjUOv0oNRFObt_AC-KSVE8zq3LZbNAx3kNIdbh77yRWJvsT52jABQaiWT94MMLG-UFWh1hbu8oGQfnRiSY9ElUeaZ5uQ-wdDqyxwhmdKCAsW5h7XT8a4MHi8CbOd1Gnc/s72-c/MT+.jpg)