बी. एन. मंडल
विश्वविद्यालय में विकास की अपार संभावनाएं हैं।
यहां के लोग अच्छे हैं। शिक्षकों में दक्षता है। विद्यार्थियों में प्रतिभा
है। सिर्फ सही दिशा देने की जरूरत है। यह बात कुलपति प्रोफेसर डाॅ. अवध किशोर राय
ने कही।
वे गुरूवार को रेमिडियल कोचिंग केंद्र के उद्घाटनकर्ता के रूप में बोल रहे
थे।उन्होने कहा कि वे बीएनएमयू का इतिहास नहीं दुहराएंगे,
बल्कि नया इतिहास बनाएंगे।
यहां मोती बिखरे हैं, उन मोतियों को चुनने की जरूरत है. कुलपति ने छात्रों
से कहा कि वे अपनी क्षमताओं का विकास
करें। उन्होंने कहा, "मंजिलें उनको मिलती है, जिनके सपनों में जान होती है। पंख से कुछ नहीं होता,
हौसलों से उड़ान होती है।"
इस अवसर पर मुख्य
अतिथि प्रतिकुलपति प्रोफेसर डॉ. फारूक अली ने कहा कि हम योजनाओं का पूरा लाभ लें।
सबों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएं। संस्थान को जनता से और जनता को
संस्थान से जोड़ें।
कार्यक्रम की
अध्यक्षता डीएसडब्लयू डॉ. अनिलकान्त मिश्र ने की। संचालन संयोजक डॉ. विमल सागर ने
की। धन्यवाद ज्ञापन नरेश कुमार ने किया।
इस अवसर पर पूर्व
प्रतिकुलपति डाॅ. जयप्रकाश नारायण झा, सामाजिक
विज्ञान संकायाध्यक्ष डाॅ. शिवमुनी यादव, डाॅ. अरूण कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. नारायण झा, श्रीमती प्रज्ञा प्रसाद आदि उपस्थित थे।
‘यहाँ के छात्रों में प्रतिभा है, सिर्फ सही दिशा देने की जरूरत’: कुलपति
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 17, 2017
Rating:
