
वहीं लगभग तीन किमी के महिला वर्ग
में रायभीर शंकरपुर की बबीता ने अपने प्रतिद्वंदियों से आगे निकलते हुए प्रथम
स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के पुरूष वर्ग में पथराहा के दीपक कुमार द्वितीय
एवं एकराहा के रंजीत कुमार तृतीय स्थान पर रहे। वही महिला वर्ग में सुमन भारती
ललिता द्वितीय एवं मधेली, शंकरपुर की सुलेखा कुमारी तृतीय
स्थान पर रहे।
ज्ञातव्य हो कि पुरूष वर्ग में कुल
59 धावकों एवं महिला वर्ग में कुल 13 धाविकाओं ने दौड़ पूरा किया जिसके बाद आयोजन समिति की ओर से सभी
खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। गीतांलजी रोड रेस में तकनीकी पदाधिकारी के रूप
में मुख्य रूप से कंचन कुमार, अभिमन्यू कुमार, कैलाश कुमार, अमरेन्द्र कुमार, अजीर बिहारी अर्श, कबड्डी संघ के सचिव अरूण कुमार
सहित दर्जनों तकनीकी पदाधिकारी मुख्य खेल प्रशिक्षक संत कुमार के निर्देशन में
सक्रिय रहे। विजयी व सफल खिलाड़ियों को जीप अध्यक्ष मंजू देवी, एसपी विकास कुमार, एसडीओ संजय कुमार निराला, एएसपी राजेश कुमार, हाॅली क्राॅस स्कूल की
संस्थापिका डाॅ. वंदना कुमारी, गजेन्द्र कुमार, पतंजली के प्रो. नंद किशोर, डाॅ. देव प्रकाश,
डाॅ. एनके निराला, राजेश कुमार आदि ने
बारी-बारी से सम्मानित किया।
(नि. सं.)
[Edited by Mouni]
मधेपुरा: गीतांजली रोड रेस में बिमलेश एवं बबीता ने मारी बाजी
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
August 06, 2017
Rating:
