








26
वार्डो में से महिलाओं के लिए आरक्षण 13 वार्डो
में ही था लेकिन महिलाओं ने 18 सीट हथिया लिए हैं । छह महिलाओं ने तो
फिर से अपने वार्ड में अपना झंडा गाडा है। इस बार मुख्य पार्षद का पद भी महिला 
के
लिए ही सुरक्षित है। अब इनमें से कौन मधेपुरा की नगर माता बनेगी, इसके लिए संभावितों ने अपने पत्ते फेंकने भी शुरू कर दिए हैं।




12
महिलाएं पहली बार चुनी गई: वार्ड न. एक से रेखा देवी, वार्ड न. 4
से अहिल्या देवी, वार्ड न. 7 से रतन देवी, वार्ड न. 8 से माला देवी, वार्ड न. 10 से चन्द्रकला देवी,वार्ड न. 13 से सीमा देवी,वार्ड न.14 से रेखा देवी, वार्ड न. 15 से सुप्रिया कुमारी, वार्ड न.18 से ज्योति कुमारी,
वार्ड न. 19 से कंचन कुमारी, वार्ड न. 20 से उषा देवी तथा वार्ड न. 21 से कविता देवी ।




बहरहाल
दाव पेंच शुरू हो चुका है और एक दूसरे को वश में करने की चाल चली जा रही है। अब
मुख्य पार्षद पद का उपहार किसे मिलता है, यह तो
निर्धारित होने वाली तिथि को ही स्पष्ट हो पाएगा। (नोट: तस्वीर से पहचानने के लिए इमेज को सेव करें)
(

मधेपुरा नगर परिषद में महिलाओं ने लहराया परचम: मुख्य पार्षद के लिए कशमकश शुरू
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
May 23, 2017
Rating:
