मधेपुरा
जिले के चौसा में नशा मुक्त बिहार के समर्थन में बनायी गयी मानव श्रृंखला में इतिहास
रच कर लौट रहे दर्जन भर लोग जख्मी हो गये.
गंभीर रूप से जख्मी दो लोगों को बेहतर ईलाज
के लिए बाहर रेफर कर दिया गया है। वहीं शेष लोगों का ईलाज चौसा पीएचसी में चल रहा
है।
जानकारी के अनुसार चैसा प्रखंड के पैना
पंचायत स्थित कुलहरि बासा से आए लोग ट्रैक्टर पर सवार हो कर चौसा प्रखंड मुख्यालय से
वापस गांव लौट रहे थे। इसी बीच एक ऑटो को साइड देने के क्रम में ट्रैक्टर सड़क के
किनारे पलट गयी। जिसमें एक दर्जन लोग जख्मी हो गये।
स्थानीय
लोगों की मदद से जख्मी को पीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सा पदाधिकारी अमित कुमार
ने बताया गंभीर रूप से दो जख्मी को रेफर कर दिया गया है। शेष लोग ईलाजरत हैं जो खतरे
से बाहर हैं.
(Edited by: Ashok Yadav, Sub-Editor)
मधेपुरा: इतिहास रच कर लौट रहे एक दर्जन लोग जख्मी, दो रेफर
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
January 21, 2017
Rating:
