आवास सहायक कार्यालय में रहस्यमय चोरी: चर्चाओं का बाजार गर्म

मधेपुरा जिला के सिंहेश्वर  प्रखंड परिसर स्थित   आवास  कार्यालय से  डाटा  लोडेड  इंदिरा  आवास योजना  और  कोशी  पुर्नवास  योजना के  कम्प्यूटर  की चोरी  बीती रात में हो गई. वहीं  चोर आवास  कार्यालय के सामने  घर में  रखे  जेनरेटर  का  मोटर भी  ताला तोड कर  ले गए.
इस घटना की जानकारी  कोशी  पुर्नवास के  समाजिक  कार्यकर्ता  गोबिंद  कुमार ने  अपने  पदाधिकारी को दी.  बीडीओ  के छुट्टी पर चले जाने के कारण  सीओ  जय जय राम यादव ने  घटना की जानकारी  थाना  अध्यक्ष को  दिया. सिंहेश्वर थानाध्यक्ष  राजेश कुमार ने  घटना  स्थल पर पहुंच  कर  स्थिति का जायजा लिया और उनके आवेदन पर  प्राथमिकी दर्ज करने की  बात कही.
 वही  इस घटना को लेकर  तरह-तरह की  चर्चाओं  का बाजार गर्म है. पूर्व में भी  मनरेगा  कार्यालय से  भी  डाटा  लोडेड  कम्प्यूटर चोरी  अभी भी  एक  रहस्य  बना हुआ है.
आवास सहायक कार्यालय में रहस्यमय चोरी: चर्चाओं का बाजार गर्म आवास  सहायक  कार्यालय में  रहस्यमय  चोरी: चर्चाओं का बाजार गर्म Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on May 27, 2015 Rating: 5

1 comment:

  1. sir,try to use high level tech so that if hardware is failed still important data will be safe..at least pareshaani km hogi kyunki ye sb to lga hi rahega lekin insb se innocent public ko preshaani hoti...kuch strict decision lijiye .

    ReplyDelete

Powered by Blogger.