‘जब कोई लड़की लड़के से बात करती है तो समाज के लोग उसे बदनाम करते हैं और इसी बदनामी से बचने के लिए मैंने उस लड़के से शादी कर ली’: अपहरण का मामला निकला प्रेम-प्रसंग

|दिव्य प्रकाश|28 फरवरी 2015|
जिले में लड़कियों के अपहरण की अधिकाँश घटनाएं प्रेम-प्रसंग के होते हैं, भले ही कुछ मामलों में लड़की के माँ-बाप दुहाई देकर बाद में लड़की से लड़के के खिलाफ बयान दिलवा देते हों.
बिहारीगंज थाना में कांड संख्यां 38/2015 में एक पीड़ित पिता ने अपनी पुत्री के अपहरण का मामला दर्ज करवाया था और उसमें तीन लड़कों को नामजद किया गया था, पर इस कांड में अचानक उस समय एक नया मोड़ आ गया जब लड़की ने कोर्ट में उपस्थित होकर लड़के के साथ रहने की बात कही.
यही नहीं लड़की ने समाज के लोगों की हरकतों पर ही सवाल उठा दिया. सोनम (काल्पनिक नाम) ने कहा कि समाज में जब कोई लड़की लड़के से बात करती है तो समाज के लोग उसे शक की दृष्टि से देखना शुरू कर देते हैं. और कुछ तो समाज में गलत संदेश भी फैलाना शुरू कर देते हैं. नीलम ने बताया कि उसे भी बेवजह बदनाम कर उसके पापा से लोगों ने शिकायत की और इसी बदनामी से बचने के लिए उसने उस लड़के से शादी कर ली.
‘जब कोई लड़की लड़के से बात करती है तो समाज के लोग उसे बदनाम करते हैं और इसी बदनामी से बचने के लिए मैंने उस लड़के से शादी कर ली’: अपहरण का मामला निकला प्रेम-प्रसंग ‘जब कोई लड़की लड़के से बात करती है तो समाज के लोग उसे बदनाम करते हैं और इसी बदनामी से बचने के लिए मैंने उस लड़के से शादी कर ली’: अपहरण का मामला निकला प्रेम-प्रसंग Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on February 28, 2015 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.