मधेपुरा के एसपी आनंद कुमार सिंह का सरकार ने तबादला
कर दिया है. अब मधेपुरा के नए एसपी उपेन्द्र कुमार सिन्हा होंगे.
2005
बैच के एसपी आनंद कुमार सिंह को जहाँ सीटीएस, नाथनगर का प्राचार्य बनाया गया है,
वहीँ आने वाले एसपी उपेन्द्र कुमार सिन्हा वर्तमान में पटना में रेल एसपी के रूप
में कार्यरत हैं.
बिहार
सरकार के गृह विभाग ने अपने अधिसूचना संख्यां 1/पी-1-02/2013 (खंड-1) गृ. आ. 5098
दिनांक 20.06.2014 के द्वारा उक्त आदेश पारित किया है. उक्त आदेश के सम्बन्ध में
गृह विभाग ने बिहार के डीजीपी को उक्त आदेश को तुरंत निर्गत करते हुए सम्बंधित
पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित करने का निर्देश दिया है.
बता दें कि उक्त अधिसूचना के द्वारा बिहार के कुल 51 पुलिस पदाधिकारियों को स्थानांतरित
किया गया है.
(ब्यूरो रिपोर्ट)
(जरूर पढ़ें जल्द ही: कैसा रहा एसपी आनंद कुमार सिंह
का मधेपुरा कार्यकाल? पुलिसिया भ्रष्टाचार का एक नया रूप दिखा मधेपुरा में)
मधेपुरा एसपी का हुआ ट्रांसफर: उपेन्द्र कुमार सिन्हा होंगे मधेपुरा के नए एसपी
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
June 21, 2014
Rating:
![मधेपुरा एसपी का हुआ ट्रांसफर: उपेन्द्र कुमार सिन्हा होंगे मधेपुरा के नए एसपी](https://blogger.googleusercontent.com/img/b/R29vZ2xl/AVvXsEjET9LlMB9MkQVHaTIyAysvwvAPjydSxc0W_oDkjwOMIHiepIq4Hkg7HV-j7ZDQiATdLJmkvnb55BTEBZZuT6-Bj1G1wlQYVE0MoCwOUo717Yn81rv7NijV_fYCao8HW_GOH3k2kekfv4xY/s72-c/SP+Madhepura.jpg)
No comments: