ससुर ने पतोहू को काट डाला

|सुपौल से बबली गोविन्द|01 नवंबर 2013|
निर्मली थाना अंतर्गत बेलही पंचायत के वार्ड संख्या छह में एक ससुर ने पतोहू को काट डाला। घटना शुक्रवार दोपहर की है। मिली जानकारी के मुताबिक, संतोष नायक की पत्नी 25 वर्षीय गायत्री देवी की हत्या धारदार हथियार से गला रेतकर कर दी गई। घटनोपरांत घटनास्थल पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस सूत्रों की माने तो गायत्री के ससुर खखन नायक ने ही पतोहू की हत्या की है। थानाध्यक्ष श्रीकांत सिन्हा ने बताया कि मृतका के पति दिल्ली में रहता है। घटना के बाद से ससुर फरार है। गायत्री का नैहर मधुबनी जिला के लौकही बाजार में है। नैहर पक्ष को घटना की सूचना दे दी गयी है। आगे कहा कि आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जायेगी। ससुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, जल्द ही घटना के कारणों का भी पता चल जाएगा और घटना में शामिल व्यक्तियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
[Web Title: Murder of a lady in Supaul]
[Key Words: Murder of a Lady, Supaul News]
ससुर ने पतोहू को काट डाला ससुर ने पतोहू को काट डाला Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on November 01, 2013 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.