किसानों की किसानी व नौजवानों की जवानी खतरे में:कुशवाहा

 |गांधी मैदान (सुपौल) से बबली गोविन्द|30 अक्टूबर 2013|
सूबे के किसानों की किसानी व नौजवानों की जवानी खतरे में है। बिहार में भ्रष्टाचार चरम पर है। नीतीश सरकार का जाना तय है। उक्त बातें  राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद उपेन्द्र कुशवाहा ने बुधवार को स्थानीय गांधी मैदान में पार्टी के प्रमंडलीय किसान-नौजवान रैली को सम्बोधित करते हुए कही।
श्री कुशवाहा ने कहा कि नीतीश की नैया डूबने वाली है। जिन बातों को हमने पांच साल पहले उठाने का काम किया था वही बातें राजगीर सम्मेलन में खुलकर सामने आयी। हम जमीर बेचकर अमीर बनने की राजनीति नहीं करते। उन्होंने यह भी कहा कि समता पार्टी के पदाधिकारियों को जिन लोगों ने गाली देने का काम किया उसी को पार्टी में लाने का काम किया गया। मैंने इसका विरोध किया तो कहा गया कि दल विरोधी है। आज कुकरमुत्ते की तरह शराब की दुकानें खुल गई है। गंभीर सवाल है कि जो सरकार एक ऐसे समाज के निर्माण में जुटी हो जिस समाज के अधिकांश लोग शराबी हो, क्या उस सरकार को एक संवेदनशील सरकार कहेंगे। बोले, नीतीश बाबू मधुशाला नहीं पाठशाला दीजिए।
पार्टी के वरिष्ठ नेता सह सहरसा जिलाध्यक्ष चंदन बागची ने संचालन करते हुए कहा कि निश्चित तौर पर आने वाला कल लोक समता पार्टी का है। बिहार के लोगों की निगाहें हमारे नेता उपेन्द्र कुशवाहा पर टिकी हुई है। वरिष्ठ युवा नेता पप्पू कुमार कुशवाहा ने कोसी की धरती पर अपने नेता का स्वागत करते हुए कहा कि उपेन्द्र कुशवाहा को अलग करके बिहार में राजनीति नहीं की जा सकती। मधेपुरा जिलाध्यक्ष राजीव जोशी ने बिहार सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया।
संपन्न कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह जहानाबाद के पूर्व सांसद अरूण कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवशंकर ठाकुर उर्फ शंकर आजाद, राष्ट्रीय महासचिव संजय वर्मा, वरीय प्रांतीय मीडिया प्रभारी रौशन पाठक सहित कई नेताओं ने अपने विचार रखे। मौके पर जाने-माने नेता डा. सुरेश मेहता, लक्ष्मी मेहता, बलवंत गठवाल सहित कई अन्य ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। अध्यक्षता सुपौल जिलाध्यक्ष ने की।
[Web Title: Upendra Kushwaha of RLSP in Supaul]
[Key Words: Nitish Govt., Protest of Bihar Govt., Supaul News, Madhepura Times]
किसानों की किसानी व नौजवानों की जवानी खतरे में:कुशवाहा किसानों की किसानी व नौजवानों की जवानी खतरे में:कुशवाहा Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 30, 2013 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.