अभियान अंचलाधिकारी वंदना कुमारी के नेतृत्व में चलाया गया। इस दौरान राजस्व कर्मचारी अरुण कुमार सिंह, राजीव कुमार, अखिलेश कुमार, मिठाई थाना अध्यक्ष तथा पुलिस बल मौजूद रहे। अंचलाधिकारी वंदना कुमारी ने बताया कि क्षेत्र से लगातार अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों के कारण सड़क संकरी हो गई थी, जिससे आवागमन प्रभावित हो रहा था और अक्सर जाम की स्थिति बन रही थी। पूर्व में अतिक्रमणकारियों को भूमि खाली करने का नोटिस दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय सीमा के भीतर कब्जा नहीं हटाए जाने पर प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी। प्रशासन ने बताया कि सरकारी अभिलेख के अनुरूप भूमि को पूरी तरह कब्जामुक्त करा लिया गया है। कार्रवाई के दौरान विधि-व्यवस्था सामान्य रही और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत करते हुए कहा कि अतिक्रमण हटने से यातायात व्यवस्था में सुधार होगा और राहगीरों को राहत मिलेगी। वहीं प्रभावित दुकानदारों ने वैकल्पिक व्यवस्था की मांग की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Reviewed by Rakesh Singh
on
June 24, 2026
Rating:
.jpeg)

No comments: