बड़े भाई ने छोटे को गोली मार खुद को भी मारी गोली, दो जिंदगियाँ ख़त्म

 मधेपुरा जिले के आलमनगर नगर पंचायत के वार्ड संख्या 14 में बडे़ भाई ने छोटे भाई की गोली मारकर खुद को गोली मार ली, जिससे दोनों की मौत हो गई. घटना बुधवार लगभग 6  बजे सुबह की बताई जा रही है. 

इस बावत मृतक के पिता नवल भगत ने बताया कि सुबह में सोये हुए थे कि आवाज आई तो मेरा रुम भी बाहर से बन्द था. बगल में आवाज दिया, किसी तरह दरवाजा खुलवाया तो देखा दोनों खून से लथपथ था. दोनों के सर में गोली लगी थी. आवाज लगाने पर लोग आये तो दोनों मर चुके थे. हथियार नीचे गिरा हुआ था.

बताया जा रहा है कि बडा़ लड़का 35 वर्षीय पंकज कुमार पहले छोटे भाई 28 वर्षीय छोटू कुमार को गाली मारकर फिर अपने सर में गोली मार ली. बड़े लड़के की शादी नहीं हुई थी. छोटे लड़के छोटू कुमार का तिलक 28 जून को हुआ था,8 जुलाई को शादी होने वाली थी.

घटना की खबर आग की तरह फ़ैल गई. गों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी.सूचना मिलते ही पुलिस पहुँच कर छानबीन शुरू की. वहीं डी एस पी अविनाश कुमार घटना स्थल पर पहुँच कर घटना की छानबीन कर परिजन से पूछताछ की एवं फोरेंसिक टीम घटना स्थल पर पहुँच कर जांच के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु शव को भेजा गया.

दोनों भाई की मौत से पूरा परिवार सदमे में है. घर के दोनों चिराग एक साथ बूझ गए. लोग इस घटना से आश्चर्य में हैं,वही पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि हथियार कहाँ से आया. पुलिस द्वारा थ्रीनट एवं गोली मृतक के पास से बरामद किया है. एसपी डॉ संदीप सिंह ने घटना स्थल पर पहुँच कर जांच किया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया.

(रिपोर्ट: प्रेरणा किरण)

बड़े भाई ने छोटे को गोली मार खुद को भी मारी गोली, दो जिंदगियाँ ख़त्म बड़े भाई ने छोटे को गोली मार खुद को भी मारी गोली, दो जिंदगियाँ ख़त्म Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on July 01, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.