जानकारी दी गई कि चकला गांव की प्रतिभाशाली छात्र लाडली ने नीट यूजी में AIR - 13167 तथा CR -1479 लाकर इतिहास रचा। बेहद साधारण एवं मध्यम वर्गीय परिवार की बेटी लाडली कुमारी, पिता अजय कुमार दास ने दसवीं कक्षा तक की शिक्षा इस विद्यालय से प्राप्त किया। वह शुरुआत से पढ़ाई एवं हर गतिविधि में अव्वल रही । आज होली क्रॉस पुस्तकालय भवन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परमेश्वरी प्रसाद यादव पूर्व प्रधानाध्यापक और वर्तमान कोसी माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष तथा डॉ प्रमोद कुमार रोटरी क्लब के अध्यक्ष , प्राचार्य डॉ वंदना कुमारी , सचिव डॉक्टर गजेंद्र कुमार ने लाडली को विद्यालय के प्रतीक चिन्ह, पाग और बुके देकर सम्मानित किया.

वहीं दूसरे छात्र उत्कर्ष कुमार, पिता रजनीश कुमार मुरलीगंज, AIR -19196 CR -9099, जिसने 11वीं 12वीं की विद्यालय में पढ़ाई की, को भी विद्यालय का प्रतीक चिन्ह, पाग, बुके देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर पूरे शहर के एवं चकला से आए सामाजिक व्यक्तित्व ने दोनों छात्रों को शुभकामनाएं दी ।
प्राचार्य डॉ वंदना कुमारी ने सभी आगंतुक अतिथियों को सम्मानित करते हुए कहा कि विद्यालय का स्वर्णिम इतिहास आज और भी गौरवशाली हो रहा है जहां मध्यम वर्गीय परिवार की बेटी शिक्षा लेकर राष्ट्रीय स्तर की प्रतिभा में स्कूल एवं चकला का नाम रोशन कर रही है । परमेश्वरी बाबू ने दोनों छात्रों को बधाई दी ।
वहीं डॉक्टर प्रमोद कुमार, अध्यक्ष रोटरी क्लब मधेपुरा ने कहा जो छात्र जीवन में अनुशासन को कड़ाई से पालन करना सीख लिया वह किसी भी लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर रोटरी क्लब से मुकेश जी, विधान चंद्र, चकला से सभी सामाजिक व्यक्तित्व पूर्व मुखिया बालम गढ़िया, अनिल कुमार अनल, चुनचुन यादव, भारत भूषण यादव, प्रोफेसर संजय परमार, समाजसेवी सागर यादव, युवा हर्षवर्धन राठौर, अजय कुमार दास, मनीष जी विद्यालय के शिक्षकगण उपप्राचार्य सुरेश कुमार वर्मा तथा विद्यालय के सैकड़ो छात्र उपस्थित थे ।
अपने संबोधन में लाडली ने कहा कि मेरे आदर्श मेरे पिता रहे मैंने सपना देखा सपना पूरा करने का रास्ता स्कूल में प्रेषित कर हमें यहां तक पहुंचा इस अवसर पर आमंत्रित सभी अतिथियों को पाग, शॉल तथा बुके देकर विद्यालय सचिव ने सम्मानित किया । धन्यवाद ज्ञापन सुरेश कुमार वर्मा ने किया तथा कार्यक्रम का संचालन राजीव कुमार सिंह ने किया । मीडिया प्रतिनिधि को प्राचार्य डॉक्टर बंदना कुमारी ने धन्यवाद दिया।
Reviewed by मधेपुरा टाइम्स
on
July 18, 2026
Rating:

No comments: