डिस्ट्रिक्ट डांस चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन

28 जून 2026 रविवार को बिहार स्टेट डांस स्पोर्ट डिस्ट्रिक्ट डांस चैम्पियनशिप का भव्य व सफल आयोजन नृत्यशाला डांस एकेडमी के द्वारा किया गया, जिसमें जिले भर के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। साथ ही 100 प्रतिभागियों में से स्टेट चैंपियशिप के लिए 40 प्रतिभागी का चयनित हुआ।

मुख्य अतिथि के रूप में स्नेहांशु शेखर (A.G.M. ब्रजेश ऑटो मोबाइल्स  प्रा० लि०), सूरज वर्मा (अध्यक्ष B.D.S.U), राकेश रंजन ( निदेशक R.R.G.I.S)  डा. वन्दना घोष (निदेशक होली क्रॉस), अमन कुमार  (निदेशक K.P.S) रोहन मिश्रा (निदेशक Dove जूनियर स्कूल मुरलीगंज ) थे जबकि निर्णायक  मंडली के रूप में, कुन्दन पंडित,रवि कुमार, नवीन सिंह राजपूत थे। 

मौके पर ब्रजेश ऑटो मोबाइल्स के AGM  ने ऐसे प्रतियोगिता की सराहना करते कहा कि ये प्रतिभाओं को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचाने का एक बेहद प्रशंसनीय मंच है और उनका हर सहयोग ऐसे कार्यक्रमों के लिए हमेशा रहेगा.

साथ ही पूरे बिहार से सभी जिले के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज ओर 18 अंतरराष्ट्रीय चैम्पियनशिप मेडलिस्ट जो कि नेपाल में आयोजित सागरमाथा कप 2026 में अपना बेहतरीन प्रदर्शन के बल पर मेडल हासिल किये थे, सभी मेडलिस्ट को सम्मानित किया गया।

उद्‌‌घोषक के रूप में सहिल राज ने खूब समा बांधा। आयोजक समिति में किट्टू रॉय, अमरजीत आर्या, कुमार अभिषेक और नृत्यशाला की पूरी टीम थी।

डिस्ट्रिक्ट डांस चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन  डिस्ट्रिक्ट डांस चैम्पियनशिप का भव्य आयोजन Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on June 30, 2026 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.