हत्या के मामले में दो को उम्रकैद

संवाददाता/30/11/2012
वर्ष 2010 में सरस्वती पूजा के दिन हुई एक हत्या के मामले में आज मधेपुरा के एक न्यायलय ने दो लोगों को दोषी पाकर उम्रकैद की सजा सुना दी. मामला बिहारीगंज थाना से सम्बंधित है जिसमें 23 जनवरी 2010 को चंद्रदेव यादव और विशेश्वर शर्मा ने रात के करीब आठ बजे अपने पड़ोसी झोझन शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी. घटना का कारण आपसी दुश्मनी बताया गया. मामला बिहारीगंज थाना कांड संख्यां 15/2010 के रूप में दर्ज हुआ जो बाद में सत्रवाद संख्यां 97/2011 में परिणत हुआ.
            गवाहों के बयान और अभिलेख पर उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आज तदर्थ न्यायालय के न्यायाधीश अनिल कुमार झा ने दोनों अभियुक्तों को दोषी पाकर उम्रकैद की सजा सुना दी.
हत्या के मामले में दो को उम्रकैद हत्या के मामले में दो को उम्रकैद Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on November 30, 2012 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.