फिर सम्मानित होंगे मधेपुरा के कवि अरविन्द श्रीवास्तव

संवाददाता/06/11/2012
 ‘कवि मथुरा प्रसाद गुंजन स्मृति सम्मान 2012’ से सम्मानित होंगे कवि अरविन्द श्रीवास्तव। उक्त सम्मान समारोह मुंगेर में 21 नवम्बर 2012 को आयोजित होगा। यह घोषणा सम्मान-समारोह समिति के सचिव एस. बी. भारती (मोबाइल- 09572891638.) ने की। सम्मान चयन समिति में गीतकार छंदराज, शिवनन्दन ‘सलिल’, विजेता मुद्गलपुरी, श्रीमती स्वर्णलता एवं कंचन हैं। निर्णायक मंडल ने सर्वसम्मति से यह सम्मान कवि अरविन्द श्रीवास्तव की कविता और साहित्य में रचनात्मक हस्तक्षेप के लिए देने का निर्णय लिया। अरविन्द श्रीवास्तव के चर्चित कविता संग्रह ‘राजधानी में एक उज़बेक लड़की’ को भी साहित्य जगत में इनके महत्वपूर्ण अवदान के रूप में देखा जा रहा है। 
इस सम्मान समारोह में नगद राशि, अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिन्ह और श्रीफल से कवि अरविन्द सम्मानित किये जायेंगे। इस खबर से मधेपुरा हुआ सम्मानित, ’मधेपुरा टाइम्स’ की ओर से कवि को बधाई !
फिर सम्मानित होंगे मधेपुरा के कवि अरविन्द श्रीवास्तव फिर सम्मानित होंगे मधेपुरा के कवि अरविन्द श्रीवास्तव Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on November 06, 2012 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.