सुपौल में मुंह में मारी गोली

|सुपौल संवाददाता।18 सितम्बर 2013|
जिले के परसरमा गांव स्थित पावर सब स्टेशन से कुछ दूर पुलिया पर मंगलवार की रात दो अपराधियों ने मल्हनी निवासी शिव कुमार मंडल को मुंह में गोली मारकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रात दस बजे की है। बताया गया कि घटनोपरांत जख्मी को सदर अस्पताल लाया गया। जहां आवश्यक उपचार के बाद जख्मी को दरभंगा के लिए रेफर कर दिया गया। गोली मंडल के तालु में जा फंसी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। थानाध्यक्ष के मुताबिक, जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुपौल में मुंह में मारी गोली सुपौल में मुंह में मारी गोली Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 18, 2013 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.