अभाविप का आक्रोश: कैसे जलाया गया वीसी का पुतला: देखें वीडियो

|मुरारी कुमार सिंह|03 सितम्बर 2013|
छात्रों की समस्याओं और विश्वविद्यालय में अस्थाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण उत्पन्न समस्याओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने आज कुलपति का पुतला दहन किया. मधेपुरा स्थित बी.एन. मंडल विश्वविद्यालय के मुख्यद्वार पर एबीवीपी के कई दर्जन कार्यकर्ताओं ने वीसी का पुतला जलाया और जमकर नारेबाजी की.
      कार्यकर्ताओं का कहना था कि विश्वविद्यालय की स्थिति बाहर ही खराब हो चली है. अस्थाई कर्मचारियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल से जहाँ पठन-पाठन चौपट हो गया है वहीं विश्वविद्यालय के दूर-दराज छात्रों को किसी भी तरह का प्रमाण-पत्र तक नहीं मिल रहा है. ऐसी स्थिति में अब खासकर बाहर के छात्र अपना असंतोष जताते कह रहे हैं कि मंडल विश्वविद्यालय में एडमिशन लेना ही गलत कदम था. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं ने यहाँ तक कहा कि वर्तमान वीसी इस विश्वविद्यालय को बर्बाद कर रख देना चाहते हैं.
      कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि विश्वविद्यालय की समस्या को वीसी द्वारा जल्द सुलझाने की पहल नहीं की गई तो उनका आंदोलन और उग्र होगा.
      पुतला दहन कार्यक्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से वि०वि० संगठन मंत्री सुग्रीव कुमार, संतोष कुमार, राहुल कुमार, कुंदन कुमार, चन्दन कुमार, विनोद कुमार अदि थे.
अभाविप का आक्रोश: कैसे जलाया गया वीसी का पुतला: देखें वीडियो अभाविप का आक्रोश: कैसे जलाया गया वीसी का पुतला: देखें वीडियो Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on September 03, 2013 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.