बचाने में महिला डूबी, बच्चे का पता नहीं

|राजीव रंजन|24 अगस्त 2013|
मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर के बिरैली बाजार, वार्ड नं.5 की 39 वर्षीया पारो देवी की डूबने से मौत हो गई. पारो की मौत सिंहेश्वर प्रखंड मुख्यालय के रामजानकी मंदिर के सटे छोटी नदी में डूबने से हुई. जबकि दस साल का एक लड़का विजय का छोटी नादे में डूबने के बाद कुछ पता नहीं चल रहा है.
 महेंद्र मल्लिक की पत्नी पारो देवी अपनी बेटी के ससुराल आई थी. बेटी ललिया देवी गर्भवती थी. महेंद्र का लड़का शम्भू मल्लिक तथा पड़ोसी बिन्देश्वरी मल्लिक का पुत्र विजय मल्लिक शाम में खेलने के क्रम में रामजानकी मंदिर के सटे छोटी नदी में फिसल कर गिर गया.
      शम्भू को तो किसी तरह बचा लिया गया, पर विजय अभी तक लापता है. शम्भू और विजय को बचाने में पारो देवी डूब गई.
बचाने में महिला डूबी, बच्चे का पता नहीं बचाने में महिला डूबी, बच्चे का पता नहीं Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on August 24, 2013 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.