शुभकामनाएँ..../// डॉ० रामलखन सिंह यादव

वकील-मुवक्किल और कोर्ट को
झुग्गी-झोंपड़ी/रेड फोर्ट को
नए साल पर सात्विक शुभकामनाएँ.

हर गाँव-मुहल्ले और नगर को
पगडंडी-सड़क और शहर को
नए साल पर शासनिक शुभकामनाएँ.

सुबह ओसभरी/गोधुली-शाम को
मंदिर-मस्जिद/गिरिजा-गुरुद्वारे ललाम को
नए साल पर धार्मिक शुभकामनाएँ.

कवियों-शायरों-पंडितों को/पतरा-पोथी-शोध को
युगलबंदी हेतु बेताब/युवापीढ़ी के भावबोध को
नये साल पर साहित्यिक शुभकामनाएँ.

आशा-आकांक्षा-अहिंसा और ज्योति को
स्नेह-साहचर्य-शांति और प्रगति को
नव वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएँ.
  
* डॉ० रामलखन सिंह यादव
प्रथम अपर जिला जज,
मधेपुरा (बिहार)
शुभकामनाएँ..../// डॉ० रामलखन सिंह यादव शुभकामनाएँ..../// डॉ० रामलखन सिंह यादव Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on January 01, 2013 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.