बाढ़ पीडितों ने माँगा न्याय,मिली लाठी

 पतरघट(सहरसा) से संजय परमार/१८ अक्टूबर २०११
वर्ष २००८ में आयी प्रलयंकारी बाढ़ के तीन वर्ष बीतने के बाद वितरित की जा रही गृह क्षति मुआवजा की सूची में धांधली के खिलाफ बाढ़ पीडितों द्वारा विरोध करने प्रखंड मुख्यालय पहुंचे गोलमा पश्चिम पंचायत सहित अन्य पंचायतों के लोगों पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज किया गया.लाठी चार्ज से वाहन भगदड़ मच गयी.इस दौरान कई लोग घायल हो गए जिसका इलाज पतरघट पीएचसी में चल रहा है.
    प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को गोलमा पश्चिम पंचायत सहित अन्य पंचायतों के सैंकडों बाढ़ पीडितों ने प्रखंड मुख्यालय पहुँच कर सीओ मनोज कुमार से पंचायत अनुश्रवण समिति एवं प्रखंड अनुश्रवण समिति द्वारा पारित मूल सूची के आधार पर मुआवजा वितरण की मांग करने लगे.सीओ द्वारा वरीय पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त सूची के अनुरूप ही वितरण करने की बात कहने पर लोग आक्रोशित हो गए.लोगों ने धांधली के खिलाफ जब नारेबाजी की तो पतरघट पुलिस आक्रोशित लोगों पर लाठी चलाने लगी.पुलिस की लाठी से गोलमा पश्चिम पंचायत के महेश कुमार सिंह,विष्णुदेव पासवान,कृष्णदेव साह,जवाहर सिंह,रणधीर सिंह,रमेश साह सहित कई लोग जख्मी हो गए.इनका इलाज पतरघट पीएचसी में चल रहा है.इस दौरान पुलिस ने रणधीर सिंह को पकड़ कर हाजत में बंद कर दिया है.
    लाठी चार्ज से आमलोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है.सबैला निवासी मनोज यादव ने बताया कि इस बाबत बीडीओ से मिलने गए तो हमलोगों को कड़ी फटकार लगाते हुए भगा दिया गया.
बाढ़ पीडितों ने माँगा न्याय,मिली लाठी बाढ़  पीडितों ने माँगा न्याय,मिली लाठी Reviewed by मधेपुरा टाइम्स on October 18, 2011 Rating: 5

No comments:

Powered by Blogger.